डेस्कः
ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के प्रोड्यूसर के घर ऑफिस समेत 15 ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। दरअसल, तेलुगू फिल्म मेकिंग कंपनी मैथ्री फिल्म के निर्माताओं के ठिकानों पर यह रेड जारी है। इस कंपनी ने पुष्पा, रंगस्थलम, श्रीमंथुडु जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं हैं। बताया जा रहा है कि बीते कई घंटों से छापेमारी चल रही है। इस कंपनी ने सुपरस्टार पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म उस्ताद भगत सिंह भी इसी कंपनी के बैनर तले बन रही है।

अलग अलग राज्य से पहुंचे हैं अधिकारी
IT को शक है कि इस प्रोडक्शन कंपनी में कुछ एनआरआई लोगों ने भी निवेश किया है। इसी आधार पर कंपनी के तीन मालिकों यलमंचिली रविशंकर, नवीन अर्नेनी और चेरुकुरी मोहन के आवास और ऑफिस पर छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स के अधिकारी अलग-अलग राज्यों से हैदराबाद पहुंचे थे। अधिकारी आज सुबह मैथ्री फिल्म्स के ऑफिस पहुंच गए। हालांकि इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि प्रोड्यूसर्स ने बड़े पैमाने में टैक्स चोरी की है।